Wednesday 29 February 2012

जीवन एक रहस्य है!

   अगर आप जीवन को समझने कि कोशिश करते हैं तो आपको समझ में नही आयेगा कि वास्तव में जीवन है क्या?

    समझने कि बात को भूल जाओ, जीवन तो एक रहस्य है यही जीवन का अर्थ है| जीवन को समझने का  तरीका है कि जीवन को जियो और अपने ढंग से जियो, अपनी ही सोच के साथ, न कि अन्य सभी लोगों कि तरह | जीवन के बारे में समझ में आने से सम्पूर्णता का बोध होता है, लेकिन इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता , इसलिए जीवन को रहस्य माना जाता है | हाँ इतना तो निश्चित है कि जीवन को समझने कि कोशिश करने से बेहतर है कि जीवन को जिया जाय |

    हालाँकि कई महान पुरुषों ने जीवन को समझने के लिए ढेर सारे त्याग किये तथा कठिन तपस्या भी की  और उन्हें सफलता भी हांसिल हुई |

     लेकिन मुझे लगता है कि  जीवन को समझने का पहला तरीका यानि “जीवन को जीना”  इससे कई गुना बेहतर है|